1st Bihar Published by: Updated Sep 10, 2022, 9:32:18 PM
- फ़ोटो
ARRAH: सोन नदी में डूबने से दो छात्रों की मौत हो गयी है। घटना भोजपुर के कोईलवर थाना क्षेत्र के राजापुर गांव की है। इस घटना से मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि चार बच्चे स्कूल से घर की ओर लौट रहे थे तभी सोन नदी के पास सभी घुमने चले गये। जहां अचानक बालू कटाव वाले जगह पर अनियंत्रित होकर चारों नदी में जा गिरे।
मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद दो छात्रों को बाहर निकाला उनकी जान बचाई लेकिन दो अन्य छात्रों को बचा पाने में कामयाब नहीं हो सके। दोनों की पानी में डूबने से मौत हो गयी।
मृतकों की पहचान मनीष और आर्यन मंगल के रूप में हुई है दोनों आठवीं कक्षा के छात्र थे। जो इंग्लिशपुर गांव के रहने वाले थे। इस घटना से पूरे गांव में मातम का माहौल है।