1st Bihar Published by: Updated Dec 09, 2020, 9:49:32 AM
- फ़ोटो
DESK: साउथ की फेमस एक्ट्रेस वीजे चित्रा ने एक होटल में सुसाइड कर लिया है. वह मात्र 28 साल की थी. बताया जा रहा है कि वीजे चित्रा की कुछ दिन पहले सगाई हुई थी. यह घटना चेन्नई के नसरपेट की है.

कुछ दिन पहले हुई थी सगाई
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस अपने मंगेतर के साथ ही एक होटल में रह रही थी. एक्ट्रेस के मंगेतर चेन्नई के फेमस बिजनेसमैन हेमंत रवि है. उनके साथ ही कुछ दिन पहले सगाई की थी.

मंगेतर के साथ में रह रही थी होटल में
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस वीजे कुछ समय से तनाव में रह रही थी. वह शूटिंग कर लौटी ईवीपी फिल्म सिटी से लौटी थी. पुलिस के पूछताछ में मंगेतर हेमंत ने बताया कि चित्रा जब शूटिंग से आई तो कहा कि वह नहाने जा रही है. लेकिन काफी देर तक बाहर नहीं आईं और ना ही आवाज देने पर प्रतिक्रिया दी. इसके बाद हेमंत ने होटल के स्टाफ को इसके बारे में जानकारी दी और जब डुप्लीकेट चाबी से दरवाजा खोला गया तो सीलिंग से उनका शव लटका मिला.