Hindi News / news / अपने स्टैंड से टस से मस नहीं हुए संजय जायसवाल, पटना को डुबोने...

अपने स्टैंड से टस से मस नहीं हुए संजय जायसवाल, पटना को डुबोने वाले दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई कराकर ही मानेंगे

1st Bihar Published by: Rahul Singh Updated Oct 04, 2019, 3:26:51 PM

अपने स्टैंड से टस से मस नहीं हुए संजय जायसवाल, पटना को डुबोने वाले दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई कराकर ही मानेंगे

- फ़ोटो

PATNA : राजधानी पटना में जलजमाव को लेकर नीतीश सरकार को लताड़ लगाने वाले बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जयसवाल अपने स्टैंड से जरा भी टस से मस नहीं हुए हैं। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने एक बार फिर से साफ कर दिया है कि पटना को डुबोने वाले दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई होनी चाहिए। 


संजय जायसवाल ने कहा है कि जिन अधिकारियों ने राजधानी को पानी में डूबा दिया उन पर कार्रवाई जरूर होनी चाहिए। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा है कि उन्होंने अपने फेसबुक पोस्ट के जरिए जो बात रखी थी वह अब भी उस पर कायम हैं। 


डिप्टी सीएम सुशील मोदी और बीजेपी के दूसरे नेताओं पर जेडीयू की तरफ से दी जा रही प्रतिक्रिया को लेकर संजय जायसवाल ने कहा है कि वह इस मामले को जरूर देखेंगे आपको बता दें कि संजय जयसवाल ने पटना में जलजमाव को लेकर नीतीश सरकार को 10 दिनों में कार्रवाई का अल्टीमेटम दे रखा है। संजय जायसवाल ने एक बार फिर से अपने रुख को के तरीके से सामने रखा है।