1st Bihar Published by: Updated Nov 13, 2019, 6:57:12 AM
- फ़ोटो
PATNA : आधा दर्जन से ज्यादा मामलों में मोस्टवांटेड अखिलेश मंडल उर्फ अकला मंडल को एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया है। भागलपुर के इलाके में अकला मंडल का खौफ था। एसटीएफ इस गिरफ्तारी को बड़ी कामयाबी मान रहा है।
अखिलेश मंडल उर्फ अकला मंडल पर 50 हजार का इनाम भी था। एसटीएफ में भागलपुर के हबीबपुर दाऊदबत इलाके से अकला मंडल की गिरफ्तारी की है। अकला मंडल लंबे अरसे से पुलिस के लिए सरदर्द बना हुआ था।