Hindi News / news / सुपौल में हैवानियत की हद, युवक को खूंटे से बांधकर बेरहमी से पीटा,...

सुपौल में हैवानियत की हद, युवक को खूंटे से बांधकर बेरहमी से पीटा, पिटाई के बाद आंखों में तेजाब डाला

1st Bihar Published by: SANT SAROJ Updated Jan 30, 2022, 3:25:43 PM

सुपौल में हैवानियत की हद, युवक को खूंटे से बांधकर बेरहमी से पीटा, पिटाई के बाद आंखों में तेजाब डाला

- फ़ोटो

SUPAUL: बड़ी खबर सुपौल से आ रही है, जहां एक युवक को अपनी प्रेमिका से मिलना काफी महंगा पड़ गया। ग्रामीणों द्वारा रंगेहाथ पकड़े जाने के बाद प्रेमिका के परिजनों ने पहले तो युवक की जमकर पिटाई कर दी और जब इससे भी मन नहीं भरा तो उसके आंख में तेजाब डाल दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को लोगों को चंगुल से छुड़ाया और इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया।


पीड़ित युवक की पहचान सिकंदर मंडल के रूप में की गई है जो पीपरा थाना क्षेत्र के पथरा दक्षिण का रहनेवाला है। बताया जा रहा है कि सिकंदर शनिवार की देर रात बेला टोला निवासी गीता देवी से मिलने के लिए पहुंचा था। इस बात की जानकारी जैसे ही गीता देवी के परिजनों को लगी, उनका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। गीता के परिजनों ने पहले तो सिकंदर की जमकर पिटाई की और फिर उसके आंखों में तेजाब डाल दिया।


ग्रामीणों का आरोप है कि बार-बार मना करने के बावजूद सिकंदर अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा था और वह पहले से शादीशुदा गुड्डी देवी के घर उससे मिलने पहुंच जाता था। शनिवार की देर रात जब वह गुड्डी देवी के घर पहुंचा तो ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। वहीं घायल युवक के परिजनों का आरोप है कि लड़की के परिजनों द्वारा सिकंदर को खूंटे से बांधकर बेरहमी से पीटा गया है।


हालांकि, सुपौल एसपी डी. अमरकेश ने युवक के आंख में तेजाब डालने की बात से इनकार किया है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया है।