Hindi News / news / सुपौल मे मंत्री की एस्कॉर्ट गाड़ी पर पथराव, पैक्स वोटिंग में धांधली को...

सुपौल मे मंत्री की एस्कॉर्ट गाड़ी पर पथराव, पैक्स वोटिंग में धांधली को लेकर फूटा गुस्सा

1st Bihar Published by: Updated Dec 11, 2019, 12:17:54 PM

सुपौल मे मंत्री की एस्कॉर्ट गाड़ी पर पथराव, पैक्स वोटिंग में धांधली को लेकर फूटा गुस्सा

- फ़ोटो

SUPAUL : सुपौल से बड़ी खबर आ रही है। सुपौल के करिहो में मंत्री के एस्कॉर्ट गाड़ी पर पथराव किया गया है। मंत्री रमेश ऋषिदेव को एस्कॉर्ट कर रही गाड़ी पर पथराव की खबर है। पथराव के बाद मंत्री की गाड़ी रास्ते से ही वापस लौट गयी

करिहो में पैक्स वोटिंग में धांधली का आरोप लगा कर लोग  सड़क जाम कर रहे थे। इसी दौरान वहां से गुजर रही मंत्री की एस्कॉर्ट गाड़ी लोगों के गुस्से का शिकार हो गयी। लोगों ने गाड़ी पर पथराव कर दिया। सदर थाना इलाके के सुपौल -सिंघेश्वर रोड की यह घटना है, जहां गुस्साए लोगों ने सड़क को जाम कर दिया।