Hindi News / news / जोड़ी टूटने का छलका दर्द, नीतीश बोले..हमलोग तो यही चाहते थे की साथ...

जोड़ी टूटने का छलका दर्द, नीतीश बोले..हमलोग तो यही चाहते थे की साथ काम करें, लेकिन BJP का फैसला है

1st Bihar Published by: Updated Dec 02, 2020, 12:58:40 PM

जोड़ी टूटने का छलका दर्द, नीतीश बोले..हमलोग तो यही चाहते थे की साथ काम करें, लेकिन BJP का फैसला है

- फ़ोटो

PATNA:  सुशील कुमार मोदी ने आज राज्यसभा के लिए नामांकन किया. इस दौरान सीएम नीतीश कुमार भी मौजूद रहे हैं. लेकिन सुशील मोदी के बिहार छोड़ दिल्ली जाने का दर्द भी नीतीश कुमार का छलका.  

हमलोगों तो यही चाहते थे साथ काम करें

सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि सुशील मोदी ने बिहार को लेकर बहुत सेवा की है. हमलोगों के साथ बहुत दिनों तक काम किया है. लोकसभा का सदस्य रह चुके हैं. यह तो चारों सदनों के सदस्य रह चुके हैं. आगे पार्टी के निर्देश पर बिहार और देश की सेवा करेंगे. इनको और काम करने का मौका मिलेगा. यही उम्मीद हैं.

सुशील का साथ छुटने पर नीतीश कुमार ने कहा कि हमलोगों ने एक साथ काम किया था, हमलोगों की इच्छा सब जगजाहिर है, लेकिन हर पार्टी का फैसला होता है. इनको वहां पर पार्टी से जाना चाह रही है तो यह खुशी की बात है. एनडीए के चारों दलों ने उनका समर्थन किया है. केंद्र सरकार का लाभ हमेशा से बिहार को मिलता रहा है.


सुशील मोदी ने किया नामांकन

रामविलास पासवान के निधन के बाद खाली हुई राज्यसभा सीट के लिए उप चुनाव होने वाला है. इसको लेकर बीजेपी प्रत्याशी सुशील कुमार मोदी ने आज नामांकन किया. इस दौरान सीएम नीतीश कुमार समेत कई एनडीए के नेता मौजूद रहे. सुशील कुमार मोदी राज्यसभा उपचुनाव में बतौर एनडीए प्रत्याशी अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. पटना आयुक्त कार्यालय में उनके नामांकन के मौके पर सीएम नीतीश कुमार, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सांसद डॉ. संजय जायसवाल, उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी समेत कई मंत्री मौजूद रहे.