Hindi News / news / सुशील मोदी 12 दिसंबर को राज्यसभा में लेंगे शपथ, विधान परिषद की सदस्यता...

सुशील मोदी 12 दिसंबर को राज्यसभा में लेंगे शपथ, विधान परिषद की सदस्यता से दिया इस्तीफा

1st Bihar Published by: Updated Dec 10, 2020, 2:56:17 PM

सुशील मोदी 12 दिसंबर को राज्यसभा में लेंगे शपथ, विधान परिषद की सदस्यता से दिया इस्तीफा

- फ़ोटो

PATNA: बीजेपी नेता सुशील कुमार मोदी राज्यसभा का चुनाव निर्विरोध जीतने के बाद एमएलसी के पद से आज इस्तीफा दे दिया. मोदी 12 दिसंबर को राज्यसभा की सदस्यता का शपथ लेंगे. 

4 बजे लेंगे शपथ

सुशील कुमार मोदी 12 दिसंबर को शाम 4 बजे संसद भवन के ग्राउंड फ्लोर स्थित राज्यसभा चैंबर (वेशम) में शपथ लेंगे. उन्हें भारत के उपराष्ट्रपति सह राज्यसभा के सभापति वैंकेया नायडु शपथ दिलाएंगे. मोदी शपथ ग्रहण के लिए शुक्रवार को दिल्ली प्रस्थान करेंगे.

इससे पहले सुशील मोदी ने बिहार विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. परिषद के सभापित को दिए इस्तीफा पत्र में लिखा है कि राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने के कारण वे विधान परिषद की अपनी सदस्यता से इस्तीफा दे रहे हैं.