1st Bihar Published by: Updated Sep 30, 2019, 9:15:18 PM
- फ़ोटो
PATNA: बिहार के डिप्टी सीएम सुशील मोदी जब जल जमाव में फंसे तो उनका एनडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू किया और यह फोटो सोशल मीडिया में वायरल हो गया. जिसके बाद लालू प्रसाद भी एक्टिव हो गए. लालू के साथ ही राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर सुशील मोदी पर निशाना साधा.
लालू ने लिखा
लालू प्रसाद ने ट्वीट किया कि ''विपक्ष को गाली दे-देकर बिहार में इतना बिकासे कर दिए है कि अब सुशील अपने और नीतीश के 15 बरस के ‘विकास’ के साथ सड़क पर खड़ा है.बता दें कि लालू के जेल जाने के बाद उनका ट्वीटर हैंडल उनके परिवार के लोग ही खास मौके पर अपडेट करते हैंं.''
तेजस्वी ने किया ये ट्वीट
तेजस्वी यादव ने ट्वीट किया कि ''बिहार की त्रासदी इस तस्वीर में है. पटनावासियों ने 35 वर्षों से सुशील मोदी और उनकी पार्टी को सभी चुनावों में जिताया है. ख़ुद 15 वर्ष से सरकार में नगर विकास मंत्री रहे है. अगर इन्होंने Drainage का फ़ंड भ्रष्टाचार में Drain करने की बजाय काम में लगाया होता तो आज इस अवस्था में ना होते''.
राबड़ी भी नहीं रही पीछे
इस मामले में राबड़ी देवी भी पीछे नहीं रही और ट्वीट किया कि ''आज से 20 वर्ष पूर्व हमारी सरकार में सीवरों की नियमित सफ़ाई होती थी. भारी बारिश के कारण अगर 1-2 घंटे “कुछ इंच” जलजमाव होता था तो उसी 2-3 इंच पानी में सुशील मोदी नौटंकी करने धरने पर बैठ जाते थे. इनके 15 वर्ष के राज में 4 दिन से 5-6 फ़ुट गंदा पानी जमा है. काहे नहीं नौटंकी कर धरना देते हैं.''