Hindi News / news / बेलहर में चुनाव प्रचार के लिए सड़क पर उतरे डिप्टी सीएम, जेडीयू उम्मीदवार...

बेलहर में चुनाव प्रचार के लिए सड़क पर उतरे डिप्टी सीएम, जेडीयू उम्मीदवार के लिए सुशील मोदी ने मांगा वोट

1st Bihar Published by: Updated Oct 15, 2019, 3:13:14 PM

बेलहर में चुनाव प्रचार के लिए सड़क पर उतरे डिप्टी सीएम, जेडीयू उम्मीदवार के लिए सुशील मोदी ने मांगा वोट

- फ़ोटो

BANKA : बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी भी इलेक्शन मोड में आ गए हैं। सुशील मोदी आज बेलहर विधानसभा उपचुनाव में प्रचार कर रहे हैं। वह जेडीयू उम्मीदवार लालधारी यादव के लिए वोट मांगने उतरे हैं। 

डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने बेलहर बाजार में जनसंपर्क अभियान चलाया है। सुशील मोदी ने सड़क पर उतरकर लोगों से एनडीए उम्मीदवार लालधारी यादव को विजई बनाने की अपील की है।

डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी के साथ जेडीयू उम्मीदवार लालधारी यादव और राज्य के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री रामनारायण मंडल के अलावे सांसद गिरधारी यादव भी मौजूद रहे।