Hindi News / news / सुशील मोदी का आरजेडी पर लोगों को बरगलाने का आरोप, उप चुनावों में...

सुशील मोदी का आरजेडी पर लोगों को बरगलाने का आरोप, उप चुनावों में एनडीए की बड़ी जीत का किया दावा

1st Bihar Published by: Updated Oct 15, 2019, 6:43:10 PM

सुशील मोदी का आरजेडी पर लोगों को बरगलाने का आरोप, उप चुनावों में एनडीए की बड़ी जीत का किया दावा

- फ़ोटो

PATNA: डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने ट्वीट कर आरजेडी पर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि पार्टी नेताओं को बिहार का बढ़ता विकास दर नहीं दिखाई देता. पटना में मेट्रो प्रोजेक्ट की शुरुआत से वो खुश नहीं हैं. बिना नाम लिए तेजस्वी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि हर मुद्दे पर केवल नकारात्मक बातें बोलकर वो जनता का भरोसा नहीं जीत सकते हैं.



सुशील मोदी ने कहा कि आगामी उप चुनावों में राज्य की जनता एक बार फिर नकारात्मकता, स्वार्थी गंठबंधन को हराकर एनडीए को सभी सीटों पर जीत दिलाएगी.

बीजेपी नेता ने राजद के पुराने शासन पर तंज कसा और कहा कि अगर पार्टी नेता उस दौर के शासन को याद कर लें तो वो लोग कानून व्यवस्था, विकास और रोजगार की हालत पर बोलना छोड़ देंगे. भ्रष्टाचार को लेकर तेजस्वी पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि जिसने गरीबी नहीं देखी, और जो पारिवारिक पहुंच की मदद से सत्ता के शिखर तक पहुंच गए वो किस मुंह से आज गरीबों के मुद्दे पर बोल रहे हैं.