1st Bihar Published by: First Bihar Updated Aug 11, 2023, 8:31:16 PM
- फ़ोटो
PATNA: बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और बीजेपी के राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा की बदौलत लोकसभा में जेडीयू 2 से 16 सीट पर पहुंची, नहीं तो आरजेडी की तरह वह भी 2019 में सदन का मुंह न देख पाती। सत्ता के अहंकार में नीतीश कुमार इस हकीकत को भुलाना चाहते हैं।
सुशील मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार मुगालते में न रहें। जो 2014 और 2019 में आये, वही बिहार की सभी 40 सीटें जीत कर 2024 में भी केंद्र की सत्ता में और शक्तिशाली होकर लौटेंगे। उन्होंने कहा कि पिछले साल विधानसभा के तीन उपचुनाव हुए, जिन में से दो भाजपा जीती और मोकामा में 64 हजार वोट लाकर पार्टी ने राजद को कड़ी टक्कर दी।
उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद के आगे घुटने टेकने के कारण जदयू का लव-कुश और अतिपिछड़ा जनाधार खिसक कर भाजपा के साथ आ चुका है। एक वर्ष में महागठबंधन के साथ न कोई बड़ा नेता जुड़ा, न कोई दल। बिहार में घमंडिया आइएनडीआइए कमजोर हुआ, जबकि चिराग पासवान, जीतन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा के आने से एनडीए की ताकत बढी।