Hindi News / news / पटना डूबने के कारणों पर नीतीश सरकार दो फाड़ : डिप्टी सीएम सुशील...

पटना डूबने के कारणों पर नीतीश सरकार दो फाड़ : डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने जांच कमेटी के गठन को अफवाह बताया, मंत्री सुरेश शर्मा ने कल किया था एलान

1st Bihar Published by: Rahul Singh Updated Oct 11, 2019, 10:02:04 AM

पटना डूबने के कारणों पर नीतीश सरकार दो फाड़ : डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने जांच कमेटी के गठन  को अफवाह बताया, मंत्री सुरेश शर्मा ने कल किया था एलान

- फ़ोटो

PATNA : पटना डूबने के कारणों की जांच के मुद्दे पर नीतीश सरकार दो फाड़ हो गई है। नगर विकास विभाग ने राजधानी में जलजमाव के दोषी अधिकारियों की पहचान के लिए सदस्य जांच कमेटी का गुरुवार को गठन किया था लेकिन अब डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने इसे अफवाह करार दिया है।

डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि जलजमाव के कारणों का पता लगाने के लिए जांच कमेटी गठित करने की बात पूरी तरह से अफवाह है।  पटना में जलजमाव को लेकर किसी भी सवाल से सुशील मोदी बचते दिखे लेकिन उन्होंने जांच कमेटी गठित करने की बात को अफवाह बता डाला है।

आपको बता दें कि गुरुवार को नगर विकास मंत्री सुरेश शर्मा ने कहा था कि उन्होंने पटना में जलजमाव के कारणों की तलाश के लिए एक तीन सदस्यीय जांच कमेटी का गठन किया है। इस जांच कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी। नगर विकास विभाग की तरफ से गठित की गई जांच कमेटी में बुडको के एमडी और पटना नगर निगम के आयुक्त भी शामिल हैं लेकिन अब सुशील मोदी ने सुरेश शर्मा के इस बयान को गलत बताते हुए जांच कमेटी के गठन को ही अफवाह बता दिया है। डिप्टी सीएम सुशील मोदी और मंत्री सुरेश शर्मा के बयानों के बीच खुला विरोधाभास यह बता रहा है कि पटना में जलजमाव के मुद्दे पर नीतीश सरकार दो फाड़ हो गई है।