1st Bihar Published by: First Bihar Updated Aug 15, 2023, 8:26:49 AM
- फ़ोटो
PATNA : पूरा देश 77 वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस मौके पर देश के तमाम राजनीतिक, गैर राजनीतिक सरकारी गैर सरकारी संस्थानों में झंडातोलन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज बिहार विधानमंडल परिसर में भी विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी और विधान परिषद के सभापति देवेश चंद्र ठाकुर द्वारा विधानमंडल परिसर में झंडोत्तोलन किया गया। इस मौके पर राजद एमएलसी सुनील सिंह जी नजर आए। झंडोत्तोलन करते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि यह हमारे लिए काफी सौभाग्य की बात है कि आज हम 77 वाँ स्वतंत्र दिवस मना रहे हैं।
दरअसल, विधान परिषद के सभापति देवेश चंद्र ठाकुर ने कहा कि, स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हम सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हैं। जो हमारे लाखों करोड़ों लोग शहीद हुए इस स्वतंत्रता को हमें देने के लिए।1947 में जिन्होंने हमें स्वतंत्रता दिलाई हम उनको नमन करते हैं उनको याद करते हैं। वही विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी ने कहा कि देश को आजादी दिलाने वाले वीर सपूतों को मैं नमन करता हूं।
आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बिहार समेत पूरे देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देता हूं साथ-साथ अपील करना चाहते हैं कि हम मुस्तैद रहें बुलंद रहे और सदैव सतर्क रहें और जो देश को तोड़ने की विचारधारा के साथ काम कर रहे हैं उनको हम लोग मुंहतोड़ जवाब दे सके। हम अपने तिरंगे की आन बान शान के लिए सदैव तैयार रहें।