Hindi News / news / चुनाव में हार के बाद तारिक अनवर ने अपनी पार्टी के नेताओं को...

चुनाव में हार के बाद तारिक अनवर ने अपनी पार्टी के नेताओं को दी नसीहत, पद पर चिपके रहने से बेहतर राहुल गांधी से सीखें

1st Bihar Published by: Updated Dec 06, 2020, 4:07:34 PM

चुनाव में हार के बाद तारिक अनवर ने अपनी पार्टी के नेताओं को दी नसीहत, पद पर चिपके रहने से बेहतर राहुल गांधी से सीखें

- फ़ोटो

PATNA: कांग्रेस नेता तारिक अनवर ने कहा कि भले ही बिहार में इस बार कांग्रेस ने प्रदर्शन ठीक नहीं किया और हार हुई है, लेकिन उससे हमलोग निराश नहीं हैं. फिर से कांग्रेस को खड़ा करेंगे. इस दौरान पार्टी के नेताओं को नसीहत भी दे डाली.

राहुल से सीखे बिहार के नेता

तारिक अनवर ने कहा कि चुनाव में हार होने पर छोटे नेता तक अपना पद छोड़ने के लिए तैयार नहीं होते हैं. वह हर हाल में पद पर बने रहना चाहते हैं. लेकिन ऐसे लोगों को राहुल गांधी से सिखना चाहिए. 2019 में लोकसभा चुनाव हारने के बाद जिम्मेवारी लेते हुए उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया था. उनकी जितनी भी तारीफ की जाए वह कम होगी. ऐसा कोई राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं किया हैं.

बिहार में कांग्रेस की जड़

तारिक अनवर ने कहा कि एक समय था जब बिहार में कांग्रेस की जड़ मजबूत होती थी. एक बार फिर से कांग्रेस को उसी स्थिति में लाना है. एक हार से हम निराश होने वाले नहीं हैं. बिहार में हार की जिम्मेवारी कौन लेगा इसको लेकर तारिक ने कहा कि इसका फैसला तो आलाकामन को करना हैं. तारिक ने कहा कि बिहार में किसानों की स्थिति खराब है. यहां के किसानों को एमएसपी नहीं मिल रहा है. आज किसानों को कांग्रेस की जरूरत है. पार्टी भी उनके साथ मजबूती के साथ खड़ी है. नोटबंदी के दौरान भी केंद्र सरकार ने बिना सोचे समझे लागू कर दिया. जिसके कारण देश में बेरोजगारी बढ़ी है. कृषि बिल के दौरान भी सरकार को पहले बातचीत करनी चाहिए थी. लेकिन सरकार ने नहीं किया. जिसके कारण लाखों किसान आज सड़क पर उतरे हैं. बता दें कि इससे पहले भी तारिक ने बिहार में कांग्रेस की हार को लेकर यहां के नेताओं पर निशाना साधते हुए नेतृत्व परिवर्तन की जरूरत बताई थी और कहा था कि इस हार की जिम्मेवारी नेताओं को लेनी चाहिए.