1st Bihar Published by: Updated Jun 28, 2022, 10:28:00 AM
- फ़ोटो
PATNA: लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव और उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय के तलाक मामले की पटना हाईकोर्ट में आज अहम सुनवाई होनी है। आज तेज प्रताप और ऐश्वर्या आमने-सामने होन्हे और अपना फैसला बताएंगे। कोर्ट ने काउंसिलिंग के लिए 28 जून की डेट दी थी।
आपको बता दें, डिवीजन बेंच में जस्टिस आशुतोष कुमार और जस्टिस जितेन्द्र कुमार के कोर्ट में यह सुनवाई होनी है। तेज प्रताप यादव और उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय काउंसिलिंग के लिए कोर्ट पहुंचेंगे। काउंसिलिंग के समय कोर्ट दोनों को सामने लाकर अंतिम फैसला पूछेगा कि दोनों को साथ रहना है या नहीं। काउंसिलिंग के बाद सेटलमेंट होगा।
दरअसल तेज प्रताप की पत्नी ऐश्वर्या राय ने कहा है कि तेजप्रताप की कमाई कितनी है, इसका आंकलन अच्छे से किया जाए। आपको बता दें कि पिछली सुनवाई में उनके वकील ने ऐश्वर्या को गुजारा भत्ता के तौर पर 23 हजार रुपए से ज्यादा देने को कहा था।