Hindi News / news / मॉब लिंचिंग को लेकर तेज प्रताप का बड़ा बयान, कहा- RSS और बजरंग...

मॉब लिंचिंग को लेकर तेज प्रताप का बड़ा बयान, कहा- RSS और बजरंग दल जिम्मेदार

1st Bihar Published by: 9 Updated Jul 24, 2019, 4:19:22 PM

मॉब लिंचिंग को लेकर तेज प्रताप का बड़ा बयान, कहा- RSS और बजरंग दल जिम्मेदार

- फ़ोटो

PATNA: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने मॉब लिंचिंग को लेकर बड़ा बयान दिया है. तेज प्रताप यादव ने इसके लिए सीधे तौर पर आरएसएस और बजरंग दल को दोषी ठहराया है. उन्होंने कहा कि मॉब लिंचिंग के पीछे आरएसएस और बजरंग दल शामिल हैं. बता दें कि अपने बयानों और अपनी हरकतों को लेकर तेज प्रताप हमेशा सुर्खियों में रहते हैं. सावन की पहली सोमवारी के दिन ही तेज प्रताप एक अलग लुक में नजर आए थे और इसी भेष में उन्हें रुद्राभिषेक भी किया था. दरअसल लोकसभा चुनाव में राजद को मिली करारी हार के बाद राजद के बड़े नेता चुप हैं. लालू प्रसाद के छोटे पुत्र तेजस्वी यादव पटना से गायब हैं और विधानसभा के मानसून सत्र से भी वो नदारद हैं. ऐसे में तेज प्रताप ही गाहे बगाहे ऐसा बयान देते हैं जो सुर्खियों में रहता है.