Hindi News / news / BIHAR NEWS : तेज रफ़्तार बाइक और ट्रक में आमने -सामने की टक्कर,...

BIHAR NEWS : तेज रफ़्तार बाइक और ट्रक में आमने -सामने की टक्कर, तीन की हालत नाजुक

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Oct 13, 2024, 11:26:34 AM

BIHAR NEWS : तेज रफ़्तार बाइक और ट्रक में आमने -सामने की टक्कर, तीन की हालत नाजुक

- फ़ोटो

KATIHAR : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों की हादसे में जान जा रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला कटिहार से सामने आया है। जहां सड़क हादसे में तीन लोगों घायल हो गए। इस घटना के बाद इलाके में अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया। फिलहाल, इस घटना की जानकारी नजदीकी थाने के पुलिस को दे दी गई है। 


जानकारी के अनुसार, कटिहार से पूर्णिया जाने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग 131ए पर देर शाम कटिहार पूर्णिया मुख्य मार्ग के रानीपतरा के समीप रोग साइड से एक तेज रफ़्तार बाइक और ट्रक में आमने सामने टक्कर मे बाइक पर सवार तीन लोग बुरी तरह से घायल हो गए। तीनों व्यक्ति कटिहार के मोहनपुर निवासी बताया जा रहा है। पूरी घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। 


उधर, इस घटना के संबंध में स्थानीय प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मोटरसाइकिल गलत दिशा से कटिहार से पूर्णिया की ओर जा रहे थे। तभी ट्रक में जाकर टक्कर लग गया और उसके बाद तीनों लोग गिर पड़े। इसके बाद तीनों का उपचार निजी क्लीनिक में चल रही है तीनों का स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। फिलहाल पुलिस भी मामले की जांच में जूट गई है।