Hindi News / news / इंतजार खत्म.. तेजस्वी यादव पहुंचे विधानसभा

इंतजार खत्म.. तेजस्वी यादव पहुंचे विधानसभा

1st Bihar Published by: 2 Updated Jul 04, 2019, 5:10:22 PM

इंतजार खत्म.. तेजस्वी यादव पहुंचे विधानसभा

- फ़ोटो

PATNA : रिपोर्ट की बड़ी खबर बिहार के सियासी गलियारे से आ रही है जहां बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र में शामिल होने के लिए पहली बार नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पहुंचे हैं। लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद से अज्ञातवास पर चल रहे तेजस्वी यादव सोमवार को पटना पहुंच गए थे लेकिन अब तक वह विधान सभा की बैठक में शामिल नहीं हुए थे। https://www.youtube.com/watch?v=abePKyQc120&feature=youtu.be आज अप्रत्याशित रूप से तेजस्वी यादव विधानसभा पहुंचे हैं विधानसभा की कार्यवाही सुबह 11 बजे ही शुरू हो गई थी लेकिन तेजस्वी यादव लगभग 11:45 पर सदन पहुंचे हैं। अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी है कि सदन के अंदर तेजस्वी यादव किस तरह की भूमिका में नजर आते हैं। पटना से गणेश सम्राट की रिपोर्ट