1st Bihar Published by: Updated Oct 25, 2020, 11:00:29 AM
- फ़ोटो
PATNA: सुशील मोदी ने कल ट्वीट किया कि उनको मारने के लिए लालू प्रसाद तंत्र मंत्र का सहारा लिया था. इस पर तेजस्वी यादव ने कहा कि डिप्टी सीएम सुशील मोदी बेहूदा बयान देते हैं. वह इस तरह का बयान देंगे किसी को उम्मीद नहीं थी. शिक्षा और बेरोजगारी पर बात नहीं करते हैं. अब चुनाव में अंधविश्वास की बातें करते हैं. 15 साल के कार्यकाल में सुशील मोदी ने क्या किया उसके बारे में बताना चाहिए था.
नीतीश से नफरत करने लगे हैं लोग
तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर पलटवार करते हुए कहा कि वह उबाउ और थकाउ बयान देते हैं. वह खुद थक चुके हैं. बिहार की जनता ने उनको रिजेक्ट ही नहीं किया बल्कि नफरत करने लगी है. कानून व्यवस्था, बेरोजगारी पर बात नहीं करते हैं. हमारी सरकार बनती है तो हम शिक्षा में 22 फीसदी बजट की राशि खर्च करेंगे. शिक्षा को लेकर लोग लालू प्रसाद पर सवाल उठाते हैं. लालू प्रसाद ने 7 विश्विद्यालय दिया है. हमलोगों ने जो विकल्प दिया है लोगों में आशा जागने लगी है.
शिवहर की घटना की निंदा
तेजस्वी यादव ने शिवहर में एक प्रत्याशी समेत तीन लोगों की हत्या की निंदा की और कहा कि इस तरह की घटना ठीक नहीं है. दोषियों पर जल्द कार्रवाई की जाए. लॉ एंड ऑर्डर को लेकर सवाल उठते रहे है हम ज्यादा कुछ नही बोलेंगे. लेकिन प्रत्याशियों को सुरक्षा बल मिलता है उन्हें मिला है या नहीं हम नहीं जानते है. तेजस्वी यादव ने कहा कि हमारी सरकार बनती है तो हम शिक्षा में 22 फीसदी बजट की राशि खर्च करेंगे. शिक्षा को लेकर लोग लालू प्रसाद पर सवाल उठाते हैं. लालू प्रसाद ने 7 विश्विद्यालय दिया है. हमलोगों ने जो विकल्प दिया है लोगों में आशा जागने लगी है.