Hindi News / news / युवाओं के बाद तेजस्वी ने किसानों को लुभाया, कहा- सरकार बनी तो कर्ज...

युवाओं के बाद तेजस्वी ने किसानों को लुभाया, कहा- सरकार बनी तो कर्ज करेंगे माफ

1st Bihar Published by: Updated Oct 17, 2020, 9:43:12 AM

युवाओं के बाद तेजस्वी ने किसानों को लुभाया, कहा- सरकार बनी तो कर्ज करेंगे माफ

- फ़ोटो

PATNA:  महागठबंधन के साझा घोषणा पत्र को बदलाव का संकल्प नाम दिया गया है. इसको जारी करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि उनकी सरकार बनेगी तो जितने भी किसानों का कृषि ऋण है उसको माफ करेंगे. 


तेजस्वी यादव ने कहा कि कहा कि पहली कैबिनेट में 10 लाख युवाओं को रोजगार देंगे. जो छात्र नियुक्त को लेकर आवेदन के लिए जो फॉर्म भरते हैं उसका फीस माफ करेंगे. परीक्षा केंद्र जाने के लिए किराया देंगे. 

तेजस्वी यादव ने कहा कि कोरोना संकट के बीच भी बिहार के लोग पलायन करने जा रहे हैं. कर्पूरी वीर सहायता केंद्र पूरे देश में खोला जाएगा. आपदा के दौरान मजदूरों को सेवा और राहत मिलेगी. नियोजित शिक्षकों को समान काम के बदले समान वेतन देंगे. तेजस्वी यादव ने कहा जिविका दीदीयों का नौकरी और वेतनमान देंगे.



कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि ये चुनाव नई दशा बनाम दुर्दशा का चुनाव है. ये चुनाव नया रास्ता और नया आसमान बनाम हिन्दू-मुसलमान का चुनाव है. ये चुनाव नए तेज़ बनाम फ़ेल तजुर्बे की दुहाई का चुनाव है. ये चुनाव खुद्दारी और तरक्की बनाम बंटवारा और नफरत का चुनाव है.