1st Bihar Published by: Updated Oct 21, 2021, 3:11:46 PM
- फ़ोटो
PATNA : विधानसभा की 2 सीटों के लिए हो रहे उपचुनाव में भले ही महागठबंधन दो फाड़ हो गया है. कांग्रेस लगातार तेजस्वी यादव और आरजेडी के ऊपर हमला बोल रही है. लेकिन तेजस्वी को लेकर कांग्रेस का रवैया जहां तकरार भरा है, वहीं पप्पू यादव से कांग्रेस से प्यार भरी बातें कर रही है.
विधानसभा उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने जाप सुप्रीम पप्पू यादव से मदद मांगी है. कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा ने पप्पू यादव को चिट्ठी लिखी है. पप्पू यादव से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने आग्रह किया है कि वह तारापुर और कुशेश्वरस्थान विधानसभा के उपचुनाव में कांग्रेस की मदद करें.
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मदन मोहन झा ने तारापुर सीट से राजेश कुमार मिश्रा को जीत दिलाने के लिए आग्रह किया है. यही नहीं कुशेश्वरस्थान विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार अतिरेक कुमार के लिए भी मदद की अपील पप्पू यादव से की है.
आपको याद दिला दें कि पप्पू यादव ने भी पहले कांग्रेस को समर्थन देने का ऐलान किया था. लेकिन बाद में कुशेश्वरस्थान विधानसभा सीट पर जन अधिकार पार्टी ने अपना उम्मीदवार उतार दिया. पप्पू यादव की पार्टी के उम्मीदवार उतारने के बावजूद कांग्रेस जाप सुप्रीमो से मदद की उम्मीद जता रही है.
.jpg)