1st Bihar Published by: First Bihar Updated Feb 14, 2024, 4:03:15 PM
- फ़ोटो
PATNA: तेजस्वी यादव के खास माने जाने वाले संजय यादव को राजद इस बार राज्यसभा भेज रही है। वही मनोज झा को फिर से राज्यसभा भेजा जा रहा है। राज्यसभा के लिए इन दोनों नेताओं के नाम पर मुहर लगाई गयी है। बता दें कि मनोज झा का कार्यकाल समाप्त होने वाला है इसलिए उन्हें दोबारा राज्यसभा भेजा जा रहा है। ये दोनों नेता 15 फरवरी को नामांकन दाखिल करेंगे।
कौन हैं संजय यादव?
हरियाणा के रहने वाले संजय यादव राजद नेता तेजस्वी यादव के साथी और उनके पीए हैं। वे तेजस्वी यादव के सलाहकार के तौर पर काम करते हैं। तेजस्वी यादव का सारा काम वही देखते हैं। संजय यादव लंबे समय से तेजस्वी के साथ जुड़े हुए हैं। वो राजद और तेजस्वी के सोशल मीडिया को देखते हैं।
बता दें, बिहार की 6 राज्यसभा सीटों के लिए 27 फरवरी को चुनाव होना है। NDA और महागठबंधन के खाते में 3-3 सीटे हैं। जेडीयू से संजय झा और बीजेपी से भीम सिंह, धर्मशीला गुप्ता ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। वही महागठबंधन से कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह भी नामांकन कर चुके है। वही राजद कोटे से दो उम्मीदवार मनोज झा और संजय यादव 15 फरवरी को नामांकन दाखिल करेंगे।