ब्रेकिंग न्यूज़

Patna News: पटना में कबाड़ दुकान में लगी भीषण आग, आधा दर्जन दुकानें जलकर राख Bihar Election : जहानाबाद के बूथ पर बवाल, मतदान के दौरान दो पक्षों में मारपीट, दो घायल, महिला समेत दो हिरासत में Delhi Blast: दिल्ली ब्लास्ट में बिहार के युवक की मौत, रिश्तेदारों को छोड़ने गए थे लाल किला मेट्रो स्टेशन; सीएम नीतीश कुमार ने दुख जताया Delhi Blast: दिल्ली ब्लास्ट में बिहार के युवक की मौत, रिश्तेदारों को छोड़ने गए थे लाल किला मेट्रो स्टेशन; सीएम नीतीश कुमार ने दुख जताया Bihar Assembly Election : गयाजी में मतदान के दौरान मतदाताओं को धमकी, तीन गिरफ्तार; अब शांतिपूर्ण माहौल में जारी है वोटिंग Bihar Election 2025: दिल्ली ब्लास्ट के बाद बिहार में हाई अलर्ट, DGP ने खुद रख रहे पैनी नजर; वोटिंग के बीच बढ़ाई गई सुरक्षा Siwan election controversy : सीवान में कूड़े से मिली वीवीपैट पर्चियां, सियासत गरमाई; DM बोले –दर्ज हुई FIR Bihar Election 2025: गया के बाद अब कटिहार में भी दिखा अनोखा नजारा, भैंस पर सवार होकर वोट देने पहुंचा मतदाता Bihar Election 2025: ‘बिहार में पूर्ण बहुमत से बनेगी NDA की सरकार, महिलाओं ने बदल दिए सारे समीकरण’, सुपौल में बोले मंत्री विजेंद्र यादव Patna Crime News: प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, परिवार ने पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

तेजस्वी पर नितिन नवीन का बड़ा हमला, कहा.. नेता प्रतिपक्ष ने अपनी मां के साथ पिता के फैसले का भी अपमान किया

1st Bihar Published by: Updated Mon, 18 Jul 2022 12:34:29 PM IST

तेजस्वी पर नितिन नवीन का बड़ा हमला, कहा.. नेता प्रतिपक्ष ने अपनी मां के साथ पिता के फैसले का भी अपमान किया

- फ़ोटो

PATNA : देश में राष्ट्रति चुनाव को लेकर आज वोटिंग चल रही है। बिहार विधानमंडल में भी सदस्य अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं। बीते दिनों नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को रबर स्टांप बताया था। इस बयान के बाद बीजेपी के नेता तेजस्वी पर लगातार हमलावर बने हुए हैं। बिहार सरकार के मंत्री और बीजेपी विधायक नितिन नवीन ने तेजस्वी पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि तेजस्वी ने अपनी मां राबड़ी देवी के साथ साथ देश की महिलाओं का अपमान किया है, उन्हें इसके लिए मांफी मांगनी चाहिए।


उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव को इस बात की शायद जानकारी नहीं है कि उनकी मां राबड़ी देवी भी बिहार की मुख्यमंत्री रह चुकी हैं।तेजस्वी ने सिर्फ अपनी माता राबड़ी देवी का ही नहीं बल्कि अपने पिता लालू प्रसाद के फैसले का भी अपमान किया है। जिस प्रकार से तेजस्वी ने एक महिला का अपमान किया है, उन्हें देश की सभी महिलाओं से माफी मांगनी चाहिए। द्रौपदी मुर्मू जैसी संघर्षशील महिला पर सवाल उठाना देश की सभी महिलाओं पर सवाल उठाने के समान है। उन्होंने कहा कि जो लोग डूबती हुई नैया पर सवार हैं वो अपने बारे में सोंचे, द्रौपदी मुर्मू की जीत सुनिश्ति है।


बता दें कि बीते दिनों तेजस्वी यादव ने एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को लेकर कहा था कि राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति को बैठाना है, ना कि मुर्ति को। आरजेडी नेता ने तंज कसते हुए कहा था कि हमने द्रौपदी मुर्मू को बोलते हुए कभी नहीं सुना है। इस बयान के बाद से NDA के सभी दल तेजस्वी यादव पर लगातार हमलावर बने हुए हैं और तेजस्वी यादव के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।