Hindi News / news / तेजस्वी सूर्या का RJD पर करारा हमला, बोले- जो खुद बेरोजगार है वो...

तेजस्वी सूर्या का RJD पर करारा हमला, बोले- जो खुद बेरोजगार है वो दूसरे को नौकरी कैसे देगा

1st Bihar Published by: Ranjan Kumar Updated Oct 25, 2020, 12:52:57 PM

तेजस्वी सूर्या का RJD पर करारा हमला, बोले- जो खुद बेरोजगार है वो दूसरे को नौकरी कैसे देगा

- फ़ोटो

ROHTAS : भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने राजद के 10 लाख नौकरी के चुनावी घोषणा पर करारा प्रहार किया है. सूर्या ने कहा कि अपनी राजनीतिक बेरोजगारी दूर करने के लिए इस तरह के बयानबाजी किए जा रहे हैं. जबकि यह पूर्ण रूप से झूठा कुतर्क है. 


सांसद तेजस्वी सूर्या ने डेहरी विधानसभा क्षेत्र के जमुहार में प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि जिन लोगों को पहले काम करने का मौका मिला तो वो कांड करने में लग गए और अब जब राजनीतिक रूप से बेरोजगार हो गए हैं तो अपनी बेरोजगारी दूर करने के लिए झूठे वादे किए जा रहे हैं.


तेजस्वी सूर्या ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर प्रहार करते हुए कहा कि जिन लोगों ने अपने जीवन काल में एक दिन भी इमानदारी पूर्वक रोजगार कर कुछ नहीं कमाया हो, उसे रोजगार पर बात करने का नैतिक अधिकार नहीं है.