1st Bihar Published by: Updated Jan 12, 2021, 11:21:47 AM
- फ़ोटो
PATNA : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने दावा किया है कि बिहार में 2021 में महागठबंधन की सरकार बनेगी और तेजस्वी यादव सीएम बनेंगे.
वाराणसी पहुंचे तेजप्रताप यादव ने 2021 में बिहार में सरकार बनाने का दावा कर दिया है. बाबा काशी विश्वनाथ के मंदिर में दर्शन करने पहुंचे तेजप्रताप यादव ने मीडिया के सवालों के जवाब देते हुए कहा कि 2021 में हमारी सरकार आ रही है. नीतीश सरकार के गिरने के सवाल पर तेज प्रताप बोले कि ये सरकार अभी ही गिर गई है.सरकार को सत्ता में आए दो महीने पूरे हो चुके हैं. लेकिन अभी तक ना तो कैबिनेट का विस्तार हुआ है औप ना ही राज्यपाल कोटे की विधान परिषद सीटों के बंटवारे को लेकर फॉर्मूला सामने आया है.
वहीं कोरोना वैक्सीन को लेकर तेजप्रताप यादव ने फिर कहा कि पहले कुर्सी पर बैठे लोगों को वैक्सीन लगवाना चाहिए. इसके बाद जो आपलोग सवाल कर रहे हैं आपको लेना चाहिए फिर हम सोचेंगे.