1st Bihar Published by: 13 Updated Jul 23, 2019, 12:16:03 PM
- फ़ोटो
PATNA: आरजेडी नेता तेजप्रताप यादव हमेशा अपने डिफरेंट लुक के लिए लाइमलाइट में रहते हैं. मौसम के मूड के हिसाब से लालू के लाल हमेशा अपना लुक चेंज करते नजर आते हैं. कभी वो भगवान श्री कृष्ण का वेष धर लेते हैं तो अब सावन के मौके पर उन्होंने भगवान भोले का रूप धारण कर लिया है. https://youtu.be/f7tWMkUyZKw सावन में शिव की भक्ति में तेजप्रताप ऐसे रमे कि उन्होंने शंकर भगवान का ही रूप धर लिया. अपने नये लुक में तेजप्रताप ने पूरे शरीर पर धोती लपेटी है. साथ ही शरीर पर भस्म भी लगाया है. इसी लुक में तेजप्रताप यादव ने शिव मंदिर में पूजा-अर्चना की. तेजप्रताप यादव अपनी राजनीतिक गतिविधियों से ज्यादा अपने डिफरेंट लुक के लिए सुर्खिया बटोरते हैं. अब देखना ये होगा कि क्या बिहार के यूथ तेजप्रताप के लुक से इंप्रेस होकर उनकी कॉपी करते हैं या नहीं.