1st Bihar Published by: Updated Oct 21, 2021, 11:59:12 AM
- फ़ोटो
PATNA : अपने राजनीतिक के क्रियाकलापों से लगातार सुर्खियों में बने रहने वाले तेज प्रताप यादव एक बार फिर से चर्चा में हैं। तेजप्रताप इस बार अपने नए लुक को लेकर चर्चा में आए हैं। दरअसल पिछले दिनों तेज प्रताप यादव ने अपने बाल बढ़ा रखे थे लेकिन अब उन्होंने अपना हेयर स्टाइल बढ़ा दिया है। तेज प्रताप ने हेयर कटिंग के साथ वाली नई तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करते हुए जो कुछ लिखा है, वह वाकई उनके विरोधियों को हैरान कर सकता है।
तेज प्रताप ने हेयर कटिंग के साथ अपनी नई तस्वीरें शेयर करते हुए ट्विटर पर लिखा है.. तुम हमारा मजाक उड़ाओ, हम तुम्हारी धज्जियां उड़ा देंगे। तेज प्रताप चेतावनी किसके लिए है यह तो स्पष्ट नहीं है लेकिन कहीं ना कहीं उन्होंने अपने राजनीतिक विरोधियों को मैसेज दे दिया है।