1st Bihar Published by: JITENDRA Updated Dec 08, 2021, 7:55:20 PM
- फ़ोटो
BEGUSARAI: इस वक्त की बड़ी खबर पुलिस महकमे से जुड़ी है। बेगूसराय एसपी अवकाश कुमार ने नगर थानाध्यक्ष और रतनपुर ओपी प्रभारी को लाइन हाजिर किया है।
कार्य में लापरवाही बरतने पर नगर थानाध्यक्ष अभय शंकर कुमार और रतनपुर ओपी प्रभारी सुधा कुमारी पर कार्रवाई की गयी है। दोनों पदाधिकारियों को 24 घंटे के अंदर पुलिस लाइन जाने और सात दिनों के अंदर सभी तरह का प्रभार संबंधित थाना प्रभारी को देने का आदेश दिया गया है।
एसपी अवकाश कुमार ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग से अनुमोदन प्राप्त करने के बाद दोनों पर कार्रवाई की गई है। नगर थानाध्यक्ष अभय शंकर कुमार तथा रतनपुर ओपी प्रभारी सुधा कुमारी को लाइन हाजिर कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि तेघड़ा अंचल के पुलिस निरीक्षक रामनिवास को बेगूसराय नगर थाना का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है।
जबकि नगर थाना के पुलिस अवर निरीक्षक (पुअनि) परशुराम सिंह को रतनपुर ओपी का प्रभारी बनाया गया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में विशेष कार्य पदाधिकारी राजेश कुमार राय को तेघड़ा अंचल का पुलिस निरीक्षक बनाया गया है।

