Bihar News: बिहार के इस जिले में चेहल्लुम जुलूस के दौरान लहराया गया फिलिस्तीन का झंडा, वीडियो वायरल होते ही एक्शन में आई पुलिस Bihar News: बिहार के इस जिले में चेहल्लुम जुलूस के दौरान लहराया गया फिलिस्तीन का झंडा, वीडियो वायरल होते ही एक्शन में आई पुलिस NCERT Partition Module: NCERT ने जारी किया नया मॉड्यूल, भारत विभाजन के लिए कांग्रेस और जिन्ना समेत इस चेहरे को बताया जिम्मेदार NCERT Partition Module: NCERT ने जारी किया नया मॉड्यूल, भारत विभाजन के लिए कांग्रेस और जिन्ना समेत इस चेहरे को बताया जिम्मेदार Krishna Janmashtami 2025: बिहार में हर वर्ष जन्माष्टमी की प्रतीक्षा करते हैं यहां के मुस्लिम, कन्हैया की बांसुरी पर ही निर्भर है इनका परिवार Life Style: हर महिला की डाइट में होने चाहिए ये आयुर्वेदिक सुपरफूड्स, मिलेंगे अद्भुत फायदे Bihar News: बिहार में भारत की स्वतंत्रता पर संग्राम, झगड़े में 4 घायल; 2 की हालत गंभीर Ips Amit Lodha: बुरे फंसे ADG साहब...सीनियर IPS अफसर के खिलाफ केस चलाने की इजाजत, नीतीश सरकार ने अभियोजन की दी स्वीकृति, आगे क्या होगा.... Bihar Crime News: बिहार में दो गुटों के बीच चली कई राउंड गोली, फायरिंग में 15 साल का लड़का घायल Janmashtami 2025: आज मनाया जा रहा श्रीकृष्ण का 5252वां जन्मोत्सव, जानिए... क्यों लगाए जाते हैं आठ प्रहर में अलग-अलग भोग
1st Bihar Published by: Updated Wed, 18 May 2022 06:02:05 PM IST
- फ़ोटो
MUZAFFARPUR: बिहार में पूर्ण शराबबंदी है और इस कानून को कड़ाई से लागू कराने की जिम्मेदारी पुलिस को दी गयी है। जिन्हें यह जिम्मेदारी दी गयी है यदि वही इस कानून का मजाक उड़ाए तो इसे क्या कहेंगे। हम बात मुजफ्फरपुर के मीनापुर थाने में तैनात दारोगा रामचंद्र पंडित की कर रहे हैं जिन्हें थाने में शराब पीते गिरफ्तार किया गया है। इस बात की भी चर्चा जोर शोर से हो रही है कि शराब मामले में हाजत में बंद आरोपी को भी दारोगा पैग बनाकर पीला रहे थे। हालांकि इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। लेकिन दारोगा रामचंद्र पंडित की गिरफ्तारी की पुष्टि हो गयी है। खुद मुजफ्फरपुर एसएसपी जयंतकांत ने इसकी इस बात की पुष्टि की है।
बताया जाता है कि मीनापुर के थानेदार ने यह कार्रवाई की है। उन्होंने खुद दारोगा रामचंद्र पंडित को शराब पीते पकड़ा है। बीती रात थाने में उसने शराब पी थी और हाजत में बंद आरोपी को भी शराब पिलाई थी। इस बात की जानकारी जब थानेदार को मिली तब ब्रेथ एनालाइजर से हुए जांच में अल्कोहल की पुष्टि हुई। जिसके बाद आरोपी दारोगा को गिरफ्तार किया गया।
फिलहाल एएसआई को टाउन थाने के एक कमरे में पुलिस कस्टडी में रखा गया है। जब आरोपी दारोगा से इस संबंध में बात की गयी तब उन्होंने कहा कि सॉरी, जिंदगी में पहली बार ऐसी गलती हुई है। हम कभी शराब को हाथ नहीं लगाते हैं। रात को एक बारात में शामिल होने चले गए थे वहीं पर कुछ लोगों ने जबरदस्ती शराब पिला दिया था।
दारोगा ने कहा कि अब सिर्फ 7 साल ही नौकरी बची है। हमसे बहुत बड़ी गलती हो गयी। अब वह काफी पछता रहा है। हाथ जोड़कर माफ कर दिए जाने की बात कहने लगा। वही इस मामले पर मुजफ्फरपुर एसएसपी जयंतकांत ने बताया कि सबके लिए कानून बराबर है। आरोपी दारोगा को पहले सस्पेंड किया जाएगा फिर FIR दर्ज कर उसे जेल भेजा जाएगा।