1st Bihar Published by: Updated Jul 05, 2021, 12:22:04 PM
- फ़ोटो
PATNA : अपने पिता रामविलास पासवान की जयंती के मौके पर चिराग पासवान आज से आशीर्वाद यात्रा शुरू कर रहे हैं। चिराग पासवान थोड़ी देर बाद दिल्ली से पटना पहुंच जाएंगे। चिराग पासवान के स्वागत के लिए पटना एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ देखी जा रही है। चिराग के स्वागत में खड़े कार्यकर्ताओं और नेताओं का जोश देखने लायक है। बड़ी तादाद में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता पटना एयरपोर्ट पर भी मौजूद हैं।
पटना पहुंचने के बाद चिराग पासवान सबसे पहले हाईकोर्ट स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के पास पहुंचेंगे और वहां माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद वह गांधी सेतु होते हुए हाजीपुर के लिए रवाना हो जाएंगे। हाजीपुर विस्तृत सुल्तानपुर प्रखंड में आयोजित रामविलास पासवान की जयंती समारोह के कार्यक्रम में वह शामिल होंगे।


