Hindi News / news / ट्यूशन से घर लौटने के दौरान जमकर हुई मारपीट, चाकू से गोदकर छात्र...

ट्यूशन से घर लौटने के दौरान जमकर हुई मारपीट, चाकू से गोदकर छात्र की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Jun 22, 2023, 9:30:10 PM

ट्यूशन से घर लौटने के दौरान जमकर हुई मारपीट, चाकू से गोदकर छात्र की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

- फ़ोटो

CHAPRA: नगर पंचायत परसा बाजार अंतर्गत मस्तीचक गांव में ट्यूशन से घर लौटने के दौरान दो छात्रों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान 13 साल के छात्र की चाकू गोदकर हत्या कर दी गयी। गुरुवार की शाम हुई इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। मृतक की पहचान दरियापुर थाना क्षेत्र के मस्तिचक गांव निवासी हाफिजजुल्लाह अंसारी का पुत्र तौफीक हाफिज उर्फ रेहान के रूप में हुई है। हत्या का आरोप पड़ोस के गांव दरियापुर के युवक पर लगा है जिसने रेहान की पीठ में दाई तरफ चाकू मारा जिससे उसकी मौत हो गयी। 


चिकित्सकों ने बताया कि चाकू फेफड़े तक लगी थी जिसके कारण छात्र की मौत हो गयी। चाकू लगने के बाद छात्र खून से लथपथ होकर गिर पड़ा था जिसे स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परसा में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलते ही परसा थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह और दरियापुर थानाध्यक्ष किशोरी चौधरी  पुलिस बल के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परसा पहुंचे और परिजनों से पूरी घटना की जानकारी ली। 


चाकूबाजी की घटना के बाद हमलावर को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। जिसके बाद दरियापुर पुलिस मस्तीचक पहुंची और हमलावर युवक को दरियापुर सामुदायिक अस्पताल में इलाज के लिए ले गयी। हमलावर की पहचान दरियापुर थानाक्षेत्र निवासी बदरुद्दीन के पुत्र सिमाभ के रूप में हुई है। इलाज के बाद हमलावर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जिससे पूछताछ की जा रही है।


वही मृतक की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना की सूचना मिलते ही पूर्व मुखिया महेश राय, वार्ड पार्षद अजीमुल्लाह अंसारी, आमोद कुमार शर्मा अस्पताल पहुंचे और परिजनों से घटना की जानकारी ली। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। इस घटना से पूरे गांव में मातम का माहौल है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।