Hindi News / news / बिहटा में दो बच्चों की मौत, नहाने के दौरान सोन नदी में डूबे...

बिहटा में दो बच्चों की मौत, नहाने के दौरान सोन नदी में डूबे छात्र

1st Bihar Published by: 7 Updated Aug 11, 2019, 7:36:57 PM

बिहटा में दो बच्चों की मौत, नहाने के दौरान सोन नदी में डूबे छात्र

- फ़ोटो

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है पटना से जहां बिहटा इलाके में दो बच्चों की मौत हो गई है. सोन नदी में नहाने के दौरान डूबने से दोनों बच्चों की जान गई है. एक शव को निकाला गया है जबकि दूसरे बच्चे की तलाश जारी है. पूरी घटना जिले के बिहटा थाना इलाके की है. जहां सोन नदी में नहाने गए दो बच्चों की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई है. इस हादसे से मृतक बच्चों के घर में मातम पसरा है. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई. फौरन पुलिस को इसके बारे में सूचना दी गई. जिसके बाद मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने नदी से एक बच्चे के शव को बाहर निकाला जबकि दूसरे की तलाश अब भी जारी है. घटनास्थल पर पहुंचे अंचलाधिकारी ने बताया कि दोनों बच्चे छात्र थे. जिनकी डूबने से मौत हुई है. पुलिस और एसडीआरएफ की टीम लगातार दूसरे बच्चे की शव की तलाश में जुटी हुई है. पटना ग्रामीण से सुमित कुमार की रिपोर्ट