1st Bihar Published by: Updated Jul 01, 2022, 2:15:04 PM
- फ़ोटो
DESK : महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना चीफ उद्धव ठाकरे इस्तीफा देने के बाद पहली बार मीडिया के सामने आए. इस दौरान उद्धव ने प्रेस कहा कि ये जो कहा जा रहा है कि सीएम शिवसेना का है, वो गलत है. शिंदे शिवसेना के सीएम नहीं हैं. उद्धव ने कहा कि, सत्ता के लिए रातों-रात खेल किया गया है.
उद्धव ठाकरे ने कहा कि मेरे दिल से कोई भी महाराष्ट्र को नहीं निकाल सकता है. सभी ने देखा कि मेरी पीठ पर किस तरह से खंजर घोंपा गया. अगर भाजपा ने मुझे दिया गया वचन पूरा किया होता तो कम से कम ढ़ाई साल तक तो उनका अपना मुख्यमंत्री रहता. उन्होंने कहा कि, लोकतंत्र के चार स्तंभ हैं. लेकिन अगर इन पर लोगों का भरोसा नहीं रहा तो क्या होगा.
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री ने नई सरकार को बधाई भी दी. साथ ही कहा कि महाराष्ट्र को बर्बाद ना करने की अपील की. उन्होंने कहा कि मेरा गुस्सा मुंबई के लोगों पर मत निकालो. मेट्रो शेड के प्रस्ताव में बदलाव न करें. मुंबई के पर्यावरण के साथ खिलवाड़ न करें. जो पर्यावरण को खराब करता हो.