उपेन्द्र कुशवाहा ने विपक्षी पार्टी से की बड़ी मांग, कहा- द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करें

1st Bihar Published by: Updated Jun 22, 2022, 1:23:42 PM

उपेन्द्र कुशवाहा ने विपक्षी पार्टी से की बड़ी मांग, कहा- द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करें

- फ़ोटो

PATNA: राष्ट्रपति चुनाव के सियासी हलचल के बीच जेडीयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने द्रौपदी मुर्मू का समर्थन किया है। इतना ही नहीं, उन्होंने विपक्ष से भी अपील की है कि सर्वसम्मती से द्रौपदी मुर्मू को समर्थन किया जाए। उपेंद्र कुशवाहा का कहना है कि ये काबिले तारीफ़ है कि वे एक महिला हैं और वे आदिवासी समाज से आती हैं। ऐसे में इस निर्णय का तमाम लोगों को समर्थन करना चहिये। 



उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि विपक्ष को भी अपनी उम्मीदवारी पर विचार करना चहिये और द्रौपदी मुर्मू का समर्थन कर जीत हासिल करने में उनकी मदद करनी चहिये। आपको बता दें कि NDA की तरफ से मंगलवार को राष्ट्रपति उम्मीदवार के तौर पर द्रौपदी मुर्मू के नाम का ऐलान किया गया, जिसके बाद बुधवार को जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने इस निर्णय का समर्थन किया। 



इतना ही नहीं, NDA के इस फैसले का लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान, हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के नेता जीतन राम मांझी ने भी समर्थन किया है। अब जेडीयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने द्रौपदी मुर्मू के समर्थन के लिए विपक्ष से अपील की है।