Hindi News / news / वैशाली: एंबुलेंस की जगह सवारी गाड़ी को दिखाया हरी झंडी, जेडीयू विधायक का...

वैशाली: एंबुलेंस की जगह सवारी गाड़ी को दिखाया हरी झंडी, जेडीयू विधायक का कारनामा

1st Bihar Published by: Vikramjeet Updated Jun 18, 2021, 7:34:37 PM

वैशाली: एंबुलेंस की जगह सवारी गाड़ी को दिखाया हरी झंडी, जेडीयू विधायक का कारनामा

- फ़ोटो

VAISHALI: गौरौल में जेडीयू विधायक सिद्धार्थ पटेल का कारनामा सामने आया है। जहां विधायक जी ने बिना मुआयना किए ही एम्बुलेंस की जगह सवारी गाड़ी को हरी झंडी दिखा दिया। जिला प्रशासन अपनी वाहवाही लूटने के लिए मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के अंतर्गत एम्बुलेंस देने वाला पहला प्रखंड बनाने के चक्कर में आनन-फानन में यह कारनामा किया। 


हद तो तब हुई जब जेडीयू विधायक सिद्धार्थ पटेल भी आंखों पर पट्टी बांधकर इसका हिस्सा बन गये। जिस गाड़ी को हरी झंडी दिखाया गया वह एम्बुलेंस था ही नहीं। यह सवारी गाड़ी थी जिसमें आराम से बैठने की पूरी व्यवस्था है। यह कही से भी देखने में एम्बुलेंस नजर नहीं आता। इस गाड़ी में एम्बुेंस जैसी कोई सुविधाएं भी नहीं थी बावजूद बिना इसे देखे ही हरी झंडी दिखाकर इसे रवाना किया गया।