Hindi News / news / हाजीपुर में अपराधियों ने एक महिला को मारी गोली, छानबीन में जुटी पुलिस

हाजीपुर में अपराधियों ने एक महिला को मारी गोली, छानबीन में जुटी पुलिस

1st Bihar Published by: Updated Jan 31, 2021, 1:55:44 PM

हाजीपुर में अपराधियों ने एक महिला को मारी गोली, छानबीन में जुटी पुलिस

- फ़ोटो

VAISHALI : इस वक्त एक ताजा खबर हाजीपुर जिले से सामने आ रही है, जहां अपराधियों ने दिनदहाड़े एक महिला को गोली मार दी है. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. वैशाली पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.


वारदात वैशाली जिले के सराय थाना इलाके की है, जहां मटियारा गांव में अपराधियों ने दिनदहाड़े एक महिला को गोली मार दी. गोली लगने के कारण महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई, जिसे आनन-फानन में इलाज के लिए नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. फिलहाल डॉक्टर उसकी इलाज में जुटे हुए हैं. बताया जा रहा है कि गोली से जख्मी महिला की हालत गंभीर है.


गोली से जख्मी महिला सराय थाना क्षेत्र के मटियारा गांव की ही रहने वाली बताई जा रही है. वारदात की सूचना मिलते ही फ़ौरन मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. पुलिस ने बताया कि अज्ञात अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है. पुलिस जांच कर रही है. जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.