Hindi News / news / वैशाली में इमोशनल हो गए नित्यानंद राय, कहा-मेरी लाज बचा लीजिए- अब प्रतिष्ठा...

वैशाली में इमोशनल हो गए नित्यानंद राय, कहा-मेरी लाज बचा लीजिए- अब प्रतिष्ठा आपके हाथों में है..

1st Bihar Published by: Updated Oct 19, 2020, 10:23:15 AM

वैशाली में इमोशनल हो गए नित्यानंद राय, कहा-मेरी लाज बचा लीजिए- अब प्रतिष्ठा आपके हाथों में है..

- फ़ोटो

VAISHALI : बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर जोरों से प्रसार-प्रचार अभियान चल रहा है. हर पार्टी के नेता मतदाताओं को लुभाने में लगे हुए हैं. चुनाव प्रचार के दौरान ही केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय इमोशनल हो गए. 

दससल वैशाली के बिदुपुर के आरएस स्थित जौहरी थम्मन हाईस्कूल के मैदान में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मेरी प्रतिष्ठा आपके हाथों में है. मेरी रक्षा कीजिए... और वैशाली के आठों सीट पर एनडीए प्रत्याशियों को जिताकर मेरी लाज बचा लीजिए. नित्यानंद राय ने कहा कि चुनाव के बाद मैं इस स्थिति में रहूं कि मुझसे पूछा जाए तो बता सकूं कि यह वैशाली जिले के लोगों की जीत है.

इसके बाद भावुक होते हुए उन्होंने कहा कि आपलोग हम पर भरोषा करें और इस जगह पहुंचाए ताकि मुझे प्रायश्चित न करना पड़े. जो अपनी धरती पर हार जाएगा उसे सम्मान के साथ जीने का अधिकार नहीं है.इस दौरान नित्यानंद राय ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला.