1st Bihar Published by: First Bihar Updated Feb 05, 2024, 5:24:28 PM
- फ़ोटो
VAISHALI: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रदेश प्रचार-प्रसार प्रमुख एवं जिला प्रभारी संजय कुमार सिंह ने वैशाली लोकसभा के मीनापुर विधानसभा के बोचाहा प्रखंड स्थित मदिरापुर पंचायत में एक सभा की।
इस दौरान संजय कुमार सिंह ने लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के बिहार फर्स्ट-बिहारी फर्स्ट के विजन को विस्तार रूप से बताया। उन्होंने मीनापुर विधानसभा के सभी लोगों से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के विचार धारा से जुड़ने को कहा।
उन्होंने प्रखंड पंचायत अध्यक्ष एवं गणमान्य लोगों को सम्मानित किया। इस पूरे कार्यक्रम में मुकेश कुमार राणा प्रखंड अध्यक्ष, अफताब आलम युवा प्रखंड अध्यक्ष और पंचायत अध्यक्ष सुजीत कुमार भी मौजूद थे। प्रखंड अध्यक्ष मुकेश राणा ने एक सप्ताह के अंदर बूथ कमिटी तैयार करने को कहा। इस अवसर पर अजीत कुमार, सौरव कुमार, अर्जुन कुमार सूरज कुमार एवं अन्य गणमान्य लोग भी इस सभा में मौजूद थे।
