ब्रेकिंग न्यूज़

Crime News: एक ही परिवार के पांच लोगों ने की खुदकुशी, दो बेटों-दो बेटियों के साथ महिला ने दी जान Crime News: एक ही परिवार के पांच लोगों ने की खुदकुशी, दो बेटों-दो बेटियों के साथ महिला ने दी जान Bihar Crime News: महिला कर्मचारियों से बदसलूकी पर बेतिया में बड़ा एक्शन, डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार; संविदा भी समाप्त हुई Bihar Crime News: महिला कर्मचारियों से बदसलूकी पर बेतिया में बड़ा एक्शन, डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार; संविदा भी समाप्त हुई Bihar Election 2025: NDA की बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली रवाना हुए संजय झा, NDA में सीट शेयरिंग पर क्या बोले? Bihar Election 2025: NDA की बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली रवाना हुए संजय झा, NDA में सीट शेयरिंग पर क्या बोले? Bihar News: बिहार में पुलिसकर्मियों की अवैध वसूली का वीडियो वायरल, SP ने ले लिया बड़ा एक्शन Bihar News: बिहार में पुलिसकर्मियों की अवैध वसूली का वीडियो वायरल, SP ने ले लिया बड़ा एक्शन रंग लाई "आवाज दो" मुहिम: नवजात की खरीद-फरोख्त गिरोह का खुलासा, 3 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर: न्याय के लिए पीड़ित पहुंचा मानवाधिकार आयोग, भाई ने भाई को मारी थी गोली, पुलिस पर कार्रवाई ना करने का आरोप

वैशाली में लोजपा (रामविलास) की जनसभा, विकसित बिहार बनाने के लिए चिराग पासवान का दें साथ: संजय सिंह

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Sun, 24 Dec 2023 08:59:53 PM IST

वैशाली में लोजपा (रामविलास) की जनसभा, विकसित बिहार बनाने के लिए चिराग पासवान का दें साथ: संजय सिंह

- फ़ोटो

VAISHALI: संगठन को मजबुत बनाने के लिए  लोजपा (रामविलास) वैशाली और मुजफ्फरपुर में लगातार जन सभाएं कर रही है। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रचार प्रसार प्रमुख एवं जिला प्रभारी संजय कुमार सिंह खुद एक-एक लोगों से मिल रहे हैं और लोजपा रामविलास पार्टी के विचारधारा से जुड़ने की अपील कर रहे हैं। इसी क्रम में पारु प्रखंड के पारु उत्तरी, पारु दक्षिणी और रामपुर कैशो उर्फ़ मलाही पंचायत में संजय कुमार सिंह ने जनसभाओं को संबोधित किया।


इस दौरान उन्होंने लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के बिहार फर्स्ट एंड बिहारी फर्स्ट के विजन को विस्तार रूप से बताया। पारु प्रखंड के सभी लोगों को लोक जनशक्ति (रामविलास) की विचार धारा से जुड़ने की अपील की और संगठन को मजबूत बनाने की बात दोहराई। इस मौके पर प्रखंड पंचायत अध्यक्ष एवं अन्य गणमान्य लोगों को संजय कुमार सिंह ने समानित किया। इस पूरे कार्यक्रम के दौरान उमेश कुमार प्रखंड प्रधान महासचिव मौजूद रहे। वही पंचायत अध्यक्ष मोहम्मद सद्दाम, वार्ड सदस्य सगीर आलम, मुखिया नेयाज़ अहमद और शिवालक पासवान, इमाम बख़्श, मोहम्द वसीम, मोहम्द नसीम, मोहम्द सैफ, अशोक कुमार समेत कई गणमान्य मौजूद थे।


 संजय कुमार सिंह ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे यहां के मजदूर दूसरे प्रदेशों में काम करने जाते हैं लेकिन बाहर के लोग बिहार में काम करने नहीं आते हैं। इसका कारण यह है कि यहां कल कारखाना नहीं है रोजगार का कोई साधन नहीं है। मोतीपुर चीनी मील वर्षों से बंद पड़ा हुआ है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नये उद्योग धंधे की बात करते हैं लेकिन पुराने उद्योग धंधे को बंद कर रहे है। इनको सिर्फ वोट की राजनीति आती है। ये पूरे समाज को जातीय गणना कराके जातियों में विभक्त कर दिये है। 


संजय सिंह ने कहा कि लोगों को लड़ाना अंग्रेजों का काम था वही काम आज नीतीश कुमार कर रहे हैं। फूट डालो शासन करने का काम बिहार के मुख्यमंत्री कर रहे है। ये कभी राजद तो कभी बीजेपी के साथ मिल जाते है। जो इनको सब्जबाग दिखाता है जो कहता है कि आपकी कुर्सी सुरक्षित रहेगी उन्ही की गोदी में जाकर बैठ जाते है। इसलिए आप सभी लोगों से विनम्र प्रार्थना करता हूं कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को वोट मत दीजिएगा नहीं तो समाज का विकास नहीं होगा बिहार का विकास नहीं होगा। यदि विकसित बिहार बनाना चाहते हैं और बिहार का विकास करना चाहते हैं तो चिराग पासवान जैसे नौजवान को मदद करना होगा। चिराग पासवान के विचारधारा को पहले समझिये तभी वोट दीजिएगा।