Hindi News / news / वैशाली में ट्रक ड्राइवर को मारी बैक टू बैक गोली, मौके पर मौत

वैशाली में ट्रक ड्राइवर को मारी बैक टू बैक गोली, मौके पर मौत

1st Bihar Published by: Updated Dec 16, 2019, 11:57:27 AM

वैशाली में ट्रक ड्राइवर को मारी बैक टू बैक गोली, मौके पर मौत

- फ़ोटो

VAISHALI: बड़ी खबर वैशाली के सराय थाना इलाके की है, जहां बेखौफ अपराधियों ने पुलिस को ठेंगा दिखाते हुए ट्रक चालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. 

बताया जा रहा है कि राजापाकर के रहने वाले रामबालक राय सराय में अपने मालिक के यहां ट्रक को छोड़कर बाइक से अपने घर लौट रहे थे, इसी दौरान पहले से घात लगाए अपराधियों ने बेलकुंडा के पास रामबालक राय को घेर कर सीने में बैक टू बैक गोली दाग दी. जिससे मौके पर ही रामबालक राय की मौत हो गई. 

पुलिस को किसी ग्रामीण ने घटना की सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं हत्या के पीछे की वजह पुलिस तलाशने में जुटी है.