Hindi News / news / VAISHALI NEWS: गोविंदपुर मेला में ब्रेक डांस झूला से गिरकर युवक घायल, गंभीर...

VAISHALI NEWS: गोविंदपुर मेला में ब्रेक डांस झूला से गिरकर युवक घायल, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

1st Bihar Published by: Vikramjeet Updated Oct 10, 2024, 10:35:25 PM

VAISHALI NEWS: गोविंदपुर मेला में ब्रेक डांस झूला से गिरकर युवक घायल, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

- फ़ोटो

VAISHALI: वैशाली जिले के गोविंदपुर सिंघाड़ा में शक्तिपीठ मेला में ब्रेक डांस झूला से गिरकर एक युवक बुरी तरह घायल हो गया। आनन फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना गुरुवार की रात करीब 8:00 बजे की बताई जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक महाअष्ठमी की रात डागरु गांव से कुछ युवा मेला देखने आए हुए थे। 


मेला देखने के दौरान वो ब्रेक डांस में झूला झूलने लगे। झूला झुलते समय एक युवक अचानक उछकर बैरिकेडिंग में लगे लोहे से टकरा गया। लोहे से टकराने की वजह से उसे सिर में गंभीर चोटे आने के कारण बेहोश हो गया। किसी तरह झूले को रुकवाया गया और युवक को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। इस दौरान मेला परिसर में अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी।


सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया। मेला परिसर पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। फिलहाल पुलिस मौके पर कैंप कर रही है। किसी तरह की कोई अप्रिय घटना ना हो इसे लेकर पुलिस जवानों को मेला परिसर में तैनात किया गया है।