Hindi News / news / वैशाली जिले के थानेदार के कई ठिकानों पर निगरानी ने डाली रेड, केस...

वैशाली जिले के थानेदार के कई ठिकानों पर निगरानी ने डाली रेड, केस दर्ज

1st Bihar Published by: Vikramjeet Updated Dec 01, 2021, 10:26:14 AM

वैशाली जिले के थानेदार के कई ठिकानों पर निगरानी ने डाली रेड, केस दर्ज

- फ़ोटो

VAISHALI : इस वक्त की एक बड़ी खबर वैशाली आ रही है. जहां लालगंज थाने के SHO पर  EOU छापेमारी कर रही है.  बताया जा रहा है लालगंज थाना परिसर सहित छपरा शहर स्थित आवास सिवान के रघुनाथपुर स्थित पैतृक मकान की तलाशी ले रही है. 


मिली जानकारी के अनुसार वैशाली जिले के लालगंज थानेदार चंद्र भूषण शुक्ला के ठिकानों पर अवैध शराब में संलिप्तता के आरोप में आर्थिक अपराध इकाई छापेमारी कर रही है. जहां थानेदार से थाने में बंद कमरे में अधिकारी पूछताछ कर रहे है. थानेदार के खिलाफ 30 नवंबर को भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया. 


आवास के बाहर पुलिस गार्ड को खड़ा कर दिया गया है. विजिलेंस की छापेमारी से हड़कंप मचा हुआ है. फिलहाल पुलिस अधिकारी इस मामले पर कुछ भी बोलने से परहेज कर रहे हैं.