Bihar Election 2025 : RJD के सिंबल पर चुनाव लड़ेंगे सूरजभान सिंह? कहा - आज रात तक का करें इंतजार, हो जाएगा सब क्लियर Bihar News: सिक्स लेन में तब्दील होगा बिहार का यह फोरलेन, इन जिलों के लोगों को विशेष फायदा Bihar News: बिहार में यहां ठगी करने वाला गिरोह चढ़ा पुलिस के हत्थे, एक गिरफ्तार; अन्य की तलाश जारी Bihar News: ‘ऑपरेशन जखीरा’ में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 392 किलो विस्फोटक बरामद, चार गिरफ्तार AISSEE 2026: कक्षा 6 और 9 के लिए सैनिक स्कूल में प्रवेश का सुनहरा मौका, जानें कब और कैसे कर सकते है अप्लाई? IRCTC Scam Case: राह या राहत? बिहार चुनाव से पहले बढ़ीं लालू परिवार की मुश्किलें, IRCTC घोटाला मामले में आज तय होगा मुकदमा Bihar Weather: बिहार में सुबह-शाम दिखने लगा ठंडी हवाओं का असर, नवंबर से करना होगा भीषण सर्दी का सामना Bihar Election 2025: NDA में तो सब तय फिर इस बात का संकेत देने में लगे हैं नेता जी ! कार्यकर्ता के बहाने दिखा रहे खुद का दर्द या सच में दे रहे संदेश; आखिर क्यों हो रहा ऐसा Kantara Chapter 1: ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, क्या टूटेगा KGF का रिकॉर्ड? जानिए Ahoi Ashtami: अहोई अष्टमी: उपवास, आस्था और ममता से जुड़ा मातृत्व का पावन पर्व
1st Bihar Published by: First Bihar Updated Sun, 30 Jul 2023 01:39:31 PM IST
- फ़ोटो
MUNGER: खबर मुंगेर से आ रही है, जहां एक विदेशी महिला की संदिग्ध मौत से हड़कंप मच गया है। विदेशी महिला मुंगेर स्थित योग आश्रम में योग कोर्स सीखने के लिए आई थी और पिछले एक महीने से आश्रम में रहकर योग सीख रही थी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। विदेशी महिला की मौत कैसे हुई फिलहाल इसपर संशय की स्थिति है।
दक्षिण पूर्व यूरोप के केंजकेनिया बुल्गारिया के सोफिया शहर की रहने वाली 46 वर्षीय महिला डेनिएला बोगोमिलोवा मोल्चोव्स्का की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत रविवार को मुंगेर में नीलम सिनेमा के पास स्थित सेवायान हॉस्पिटल में मौत हो गई। वह पिछले एक महीने से योगाश्रम में रह रही थी। सुबह बेहोशी की हालत में मिलने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
बताया जाता है कि मृतक विदेशी महिला योग जीवन कोर्स करने के लिए एक महीना पहले बिहार योग विद्यालय मुंगेर आई थी। वह पहले भी दो बार बिहार योग विद्यालय आ चुकी है। पूरे मामले पर योग आश्रम के लोग कुछ भी बोलने से परहेज कर रहे हैं। फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। घटना की जानकारी मिलने के बाद सदर एसडीपीओ राजेश कुमार कोतवाली पुलिस के साथ सदर अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली। डॉक्टरों की तीन सदस्यीय टीम विदेशी महिला के शव का पोस्टमार्टम कर रही है।