Hindi News / news / विधान परिषद के नवनिर्वाचित सदस्यों का शपथ ग्रहण आज, अवधेश नारायण सिंह दिलाएंगे...

विधान परिषद के नवनिर्वाचित सदस्यों का शपथ ग्रहण आज, अवधेश नारायण सिंह दिलाएंगे शपथ

1st Bihar Published by: Updated Nov 22, 2020, 6:32:11 AM

विधान परिषद के नवनिर्वाचित सदस्यों का शपथ ग्रहण आज, अवधेश नारायण सिंह दिलाएंगे शपथ

- फ़ोटो

PATNA : बिहार विधान परिषद के नवनिर्वाचित सदस्यों का आज शपथ ग्रहण होगा. परिषद के कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह नवनिर्वाचित सदस्यों को आज शपथ दिलाएंगे. बिहार विधान परिषद के स्नातक और शिक्षण निर्वाचन क्षेत्र से हाल ही में नए सदस्य निर्वाचित हुए हैं और उन्हीं का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा.


आज दोपहर 12:30 बजे से विधान परिषद सभागार में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन होगा. इस मौके पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत अन्य मंत्री विधायक भी मौजूद रहेंगे. विधान परिषद की तरफ से शपथ ग्रहण समारोह की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. 23 नवंबर से शुरू हो रहे बिहार विधानसभा के सत्र के ठीक पहले नवनिर्वाचित सदस्य शपथ लेंगे. 


जिन नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई जाएगी उनमें नीरज कुमार, देवेश चंद्र ठाकुर, सर्वेश कुमार, डॉक्टर एनके यादव, प्रोफेसर नवल किशोर यादव, प्रोफेसर संजय कुमार सिंह, केदारनाथ पांडे, मदन मोहन झा शामिल हैं. बिहार विधान परिषद के जनसंपर्क पदाधिकारी अजीत रंजन ने इस संबंध में आधिकारिक तौर पर जानकारी दी है.