1st Bihar Published by: Updated Feb 19, 2021, 12:54:08 PM
- फ़ोटो
PATNA : बिहार विधानमंडल के बजट सत्र की शुरुआत के साथ आज पहले दिन विधान परिषद की बैठक में दिवंगत नेताओं को शोक प्रकाश के जरिए श्रद्धांजलि दी गई. इसके पहले विधान परिषद में आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट समेत अन्य विधेयक सदन पटल पर रखे गए.
इसके बाद से कार्यकारी सभापति में सत्र के लिए अध्याशी सदस्यों के नाम की घोषणा की. उसके बाद सदन में एक-एक कर दिवंगत नेताओं और महत्वपूर्ण लोगों के निधन के बारे में सूचना दी गई .बाद में सदन में मौन रखें इन सभी को श्रद्धांजलि दी. इसके बाद सदन की कार्यवाही सोमवार 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई.
सदन में कई दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि दी गई इसमें स्वर्गीय दिनकर राम,भूपेंद्र हाजरा, बूटा सिंह, कपिल देव सिंह, गणेश शंकर विद्यार्थी, कामेश्वर सिंह, एम रामा जोइस, राज नंदन राय और शैवाल गुप्ता शामिल हैं.