Hindi News / news / विधान परिषद पहुंचे सुशील मोदी, आचार समिति अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया

विधान परिषद पहुंचे सुशील मोदी, आचार समिति अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया

1st Bihar Published by: Updated Nov 19, 2020, 12:45:47 PM

विधान परिषद पहुंचे सुशील मोदी, आचार समिति अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया

- फ़ोटो

PATNA : डिप्टी सीएम की कुर्सी जाने के बाद सुशील कुमार मोदी को विधान परिषद में नई जिम्मेदारी दी गई है. सुशील मोदी को बिहार विधान परिषद के आचार समिति अध्यक्ष बनाया गया है. 

बिहार विधान परिषद के आचार समिति अध्यक्ष बनाए जाने के बाद आज सुशील मोदी ने  पदभार ग्रहण किया और कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह से मुलाकात  की. इसके बाद सुशील मोदी ने अपने कार्यालय कक्ष का निरीक्षण किया.  





बता दें कि विधान परिषद की आचार समिति बेहद महत्वपूर्ण समिति मानी जाती है यह एक स्थायी समिति है और मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद इसका गठन किया गया था. परिषद से आने वाले सदस्यों के अनुशासन के साथ-साथ उनके आचार को लेकर यह समिति काम करती है. किसी भी तरह की अनुशासनहीनता या आपत्तिजनक आचरण के मामले इसी समिति के पास पहुंचते हैं.