Hindi News / news / विधानसभा चुनाव के पहले मुकेश सहनी का बंपर ऑफर, 26 चेहरों में से...

विधानसभा चुनाव के पहले मुकेश सहनी का बंपर ऑफर, 26 चेहरों में से किसी एक को बनाएंगे MLC

1st Bihar Published by: Ranjan Singh Updated Oct 15, 2020, 2:36:55 PM

विधानसभा चुनाव के पहले मुकेश सहनी का बंपर ऑफर, 26 चेहरों में से किसी एक को बनाएंगे MLC

- फ़ोटो

 PATNA : एनडीए के साथ बिहार विधानसभा की 11 सीटों पर चुनाव लड़ रही विकासशील इंसान पार्टी ने अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है. मुकेश सहनी ने आज अधिकारिक तौर पर अपने 11 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया, लेकिन सबसे दिलचस्प बात यह है कि सहनी ने अपने कोटे में आने वाली एक विधान परिषद सीट के लिए कुल 26 दावेदारों का नाम मीडिया के सामने रखा है.

मुकेश सहनी ने बीजेपी के साथ जो तालमेल किया है उसके मुताबिक अगर बिहार में एनडीए की सरकार बनी तो वीआईपी को एमएलसी कोटे की 1 सीट भी मिलेगी. इसी एक सीट के लिए सहनी ने 26 दावेदारों की लिस्ट जारी की है. इन्हीं 26 चेहरों में से किसी एक को मुकेश सहनी विधान परिषद भेजेंगे. इस लिस्ट में जितने भी लोग शामिल हैं, सभी अति पिछड़ा तबके से आते हैं.



विधानसभा चुनाव के पहले एमएलसी कोटे के लिए मुकेश सहनी ने बंपर ऑफर जारी कर दिया है. मुकेश सहनी ने विधानसभा की जिन 11 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है उसमें  ब्रह्मपुत्र से जयराज चौधरी, मधुबनी से सुमन महासेठ, अलीनगर से मिश्री लाल यादव, साहिबगंज से राजीव कुमार सिंह, बनियापुर से वीरेंद्र कुमार ओझा, गौडाबौराम से श्रीमती स्वर्णा सिंह, सुगौली से रामचंद्र सहनी, सिमरी बख्तियारपुर से खुद वीआईपी अध्यक्ष मुकेश सहनी, बलरामपुर से अरुण कुमार झा और बोचहां से मुसाफिर पासवान के साथ साथ अब बहादुरगंज सीट भी वीआईपी के पाले में आ गई है. केवटी सीट से मुकेश सहनी ने हरीश सहनी को टिकट दिया था, लेकिन यदि बीजेपी के साथ सीट चेंज कर ली गई है.