Hindi News / news / विधानसभा पोर्टिको में RJD विधायकों का प्रदर्शन, बढ़ रहे अपराध के मुद्दे पर...

विधानसभा पोर्टिको में RJD विधायकों का प्रदर्शन, बढ़ रहे अपराध के मुद्दे पर सरकार को घेरा

1st Bihar Published by: Updated Mar 04, 2021, 11:01:23 AM

विधानसभा पोर्टिको में RJD विधायकों का प्रदर्शन, बढ़ रहे अपराध के मुद्दे पर सरकार को घेरा

- फ़ोटो

PATNA : बिहार विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने के पहले आरजेडी के विधायकों ने विधानसभा पोर्टिको में प्रदर्शन किया है. आरजेडी के विधायक के हाथों में प्ले कार्ड लेकर नारेबाजी करते नजर आए हैं.  

 बिहार के अंदर बढ़ रहे अपराध, महंगाई को लेकर राजद विधायकों ने सरकार को घेरा है. राजस्व भूमि सुधार के बजट के पहले राजद विधायक विधानसभा पोर्टिको के बाहर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं.  

 प्रदर्शन कर रहे राजद विधायकों का कहना है कि आज सरकार  राजस्व एवं भूमि सुधार का बजट भले ही पेश करे, लेकिन बिहार में जो भूमिहीन गरीब लोग हैं उनके लिए सरकार कुछ नहीं कर रही है. सरकार को उनकों ध्यान में रखते हुए उनके लिए काम करना चाहिए. 

बता दें कि राजस्व एवं भूमि सुधार के बजट के पहले माले विधायकों ने भी विधानसभा में प्रदर्शन किया. माले विधायक बिहार में भूमि सुधार कानून लागू करने की मांग कर रहे हैं.