1st Bihar Published by: Updated Nov 24, 2020, 12:03:09 PM
- फ़ोटो
PATNA : बिहार विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए एनडीए की तरफ से भाजपा के वरिष्ठ नेता और लखीसराय के विधायक विजय सिन्हा ने नामांकन किया. पार्टी की शीर्ष कमेटी ने सर्वसम्मति से पूर्व मंत्री विजय सिन्हा के नाम पर मुहर लगाई.
विधायकों की शपथ ग्रहण प्रक्रिया समाप्त होने के बाद आज मंगलवार को विजय सिन्हा ने विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया. बता दें कि पिछली सरकार में सिन्हा श्रम संसाधन मंत्री थे. लखीसराय से तीसरी बार लगातार विधायक चुने गए हैं और पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी के करीबी माने जाते हैं.
वहीं महागठबंधन की तरफ से अवध बिहारी चौधरी ने विधानसभा स्पीकर पद के लिए नामांकन किया है. इस दौरान तेजस्वी यादव, कांग्रेस विधायल दल के नेता अजीत शर्मा और माले के नेता और विधायक साथ में रहे.